सिमडेगा: डीटीओ ने जारी किए सड़क हादसे के आंकड़े, नवंबर तक 131 हादसों में 116 लोगों की हुई मौत
सिमडेगा डीटीओ संजय कुमार बाखला के द्वारा गुरुवार को 1:00 बजे नवंबर तक के सड़क हादसे के आंकड़ा जारी की है। उन्होंने बताया कि नवंबर तक 131 मामले दर्ज किए गए ,जिसमें 116 लोगों की मौत हुई है जबकि 86 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 114 मामले दर्ज किया था जिसमें 111 लोगों की मौत हुई थी जबकि 52 लोग घायल हुए थे यह बढ़े आंकड़े चिंता जनक है।