चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति में लिप्त 12 वर्षीय बालक का रेस्क्यू
Churu, Churu | Jun 6, 2026 चूरू रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने शनिवार को 'उमंग-7' अभियान के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त 12 वर्षीय नाबालिग बालक को डिटेन किया। रेस्क्यू के बाद बालक का डीबी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। प्रक्रिया पूरी होने पर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।