उजियारपुर: उजियारपुर के खेतों में नीलगाय का आतंक, प्रशासन के दावे हुए बेकार
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में नील गाय का तांडव जारी है। खेतों में लगी फसलों को नीलगाय काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं ।प्रशासन के तमाम दावे विफल हो रहे हैं और इससे निपटने की कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। किसानों का कहना है कि अब खेती करना काफी मुश्किल है क्योंकि खड़ी फसल को नीलगाय काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं।