भूपालसागर: रावतिया में आस्था का महासंगम, वीर तेजाजी की 11 फीट प्रतिमा स्थापित, विधायक जीनगर ने दिया सनातन रक्षा का संदेश
हरीश चंद्र पलीवाल ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि रावतिया गांव में तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना महोत्सव के दौरान वीर तेजाजी महाराज की 11 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। मकराना के श्वेत पत्थर से बनी इस अश्वारूढ़ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने तेजाजी के आदर्शों को याद करते हुए सनातन संस्कृति की र