भरतपुर: भरतपुर में DNT संघर्ष समिति का प्रदर्शन, कहा- अलग से मिले 10% आरक्षण; वरना 1 जुलाई को जयपुर में करेंगे महापड़ाव
DNT समाज में शामिल 32 समुदायों की ओर से 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग की जा रही है। सोमवार को भरतपुर के सारस चौराहे से रैली निकालते हुए समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुतला दहन-प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन दिया। लोगों का कहना है-DNT के 32 समुदायों के लोग जहां रह रहे हैं, उसी जगह पट्टे भी दिए जाएं।