हरदा: हरदा जिला अस्पताल में जांच व्यवस्था बेहाल, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान
Harda, Harda | May 22, 2026 जिला अस्पताल में हेमेटोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जांच विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच करवाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, जिससे मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। करोड़ों की लागत से बने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं।