इटावा: इकदिल इलाके में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत, पिलखर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
Etawah, Etawah | Apr 19, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पिलखर गांव स्थित टाटा मोटर्स के सामने एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ। अज्ञात व्यक्ति अपनी साइकिल से नेशनल हाईवे पार कर रहा था।