बक्सर: बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगों ने एपीके फाइल से ₹10,000 की ठगी की, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं
Buxar, Buxar | Dec 24, 2025 शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित एक साइकिल दुकान से जुड़े बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगों द्वारा ₹10,000 की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने प्रकाश में आया है। ठगी की शिकार आदर्श नगर निवासी संध्या पाल ने साइबर थाना के साथ-साथ डीएम कार्यालय में भी इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ठगों ने रिचार्ज के नाम पर मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी थी।