मुरैना नगर: 5वीं बटालियन अंबेडकर पार्क में तोड़फोड़ मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर FIR दर्ज की
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित 5वीं बटालियन अंबेडकर पार्क में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आज दोपहर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गेट पर लिखा “जय भीम” मिटाया गया और दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखे गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द कार्रवाई की बात कही गई है।