शिवपुरी जिले के पोहरी की एक बेबस महिला ने शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जनसुनवाई के दौरान मदद की गुहार लगाई। महिला, जो अपनी दो छोटी बेटियों के साथ है, का कहना है कि उनके पति पैरालिसिस (लकवा) से पीड़ित हैं, और उनका कच्चा मकान भी गिर गया है, जिससे वह और उनका परिवार बेहद मुश्किल में है।