Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान... #कृषि#harda#madhya pradesh#kamal patel

Harda, Harda | Mar 24, 2023

MORE NEWS

हरदा में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास ने भजन की प्रस्तुति दी ... ये चमक ये दमक ...

#harda

हरदा में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास ने भजन की प्रस्तुति दी ... ये चमक ये दमक ... #harda

Harda, Harda | Aug 8, 2026

हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

09 से 17 अगस्त तक हरदा जिले में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’

तिरंगा रैली, मैराथन, शहीद सम्मान सहित 9 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला

म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्द्र तिवारी सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिले में 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनआरएलएम द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा मेला, 10 अगस्त को विभागीय उन्मुखीकरण बैठक एवं शपथ ग्रहण, 11 अगस्त को तिरंगा रैली, 12 अगस्त को तिरंगा मैराथन एवं वंदे मातरम गान, 13 अगस्त को निबंध, रंगोली एवं वाहन रैली, 14 अगस्त को शहीद सम्मान समारोह एवं प्रभात फेरी, 15 अगस्त को ध्वजारोहण, 16 अगस्त को चित्र प्रदर्शनी एवं 17 अगस्त को संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 
अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायतें, ग्राम पंचायतें, स्व-सहायता समूह, एनसीसी, एनएस एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं विवरण www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
#हर_घर_तिरंगा_अभियान_2026
#HarGharTiranga
#Harda #हरदा

हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न 09 से 17 अगस्त तक हरदा जिले में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ तिरंगा रैली, मैराथन, शहीद सम्मान सहित 9 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्द्र तिवारी सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिले में 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनआरएलएम द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा मेला, 10 अगस्त को विभागीय उन्मुखीकरण बैठक एवं शपथ ग्रहण, 11 अगस्त को तिरंगा रैली, 12 अगस्त को तिरंगा मैराथन एवं वंदे मातरम गान, 13 अगस्त को निबंध, रंगोली एवं वाहन रैली, 14 अगस्त को शहीद सम्मान समारोह एवं प्रभात फेरी, 15 अगस्त को ध्वजारोहण, 16 अगस्त को चित्र प्रदर्शनी एवं 17 अगस्त को संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायतें, ग्राम पंचायतें, स्व-सहायता समूह, एनसीसी, एनएस एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं विवरण www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। Jansampark Madhya Pradesh #हर_घर_तिरंगा_अभियान_2026 #HarGharTiranga #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश

जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला हरदा की अध्यक्षता में गत दिवस उपसंचालक कार्यालय में जिले की शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक सह-चर्चा आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गौशाला संचालकों द्वारा सहभागिता की गई।
 
बैठक में गौशालाओं के सुचारू संचालन, वर्षा काल में निराश्रित गोवंश के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिये गये। वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए सभी गौशालाओं को निर्देश दिए गए कि वे अपनी क्षमता अनुसार अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय देकर उनकी उचित देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित करें। इस दौरान गौशालाओं को प्राप्त होने वाली प्रतिमाह अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायतों को गौशाला अनुदान हेतु पृथक बैंक खाता खुलवाने का सुझाव दिया गया। शासन के नियमानुसार सभी अभिलेख/रजिस्टर अद्यतन रखने तथा गोवंश की टैगिंग संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिसिन, आहार, अनुदान, विजिट, कैशबुक, लेजर आदि पंजी का संधारण सभी गौशालाओं में संधारित करने के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि कान में लगे टैग के माध्यम से सड़कों पर छोड़े गए निराश्रित/लावारिस गोवंश के मूल पशुपालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ई-गौशाला योजना के अंतर्गत गौशालाओं में सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा मृत मवेशियों का वैज्ञानिक एवं समुचित निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में बायो रिसोर्स सेंटर अनुदान के पूर्ण उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
#Harda #GauShala #हरदा

गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला हरदा की अध्यक्षता में गत दिवस उपसंचालक कार्यालय में जिले की शासकीय एवं अशासकीय गौशालाओं के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक सह-चर्चा आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गौशाला संचालकों द्वारा सहभागिता की गई। बैठक में गौशालाओं के सुचारू संचालन, वर्षा काल में निराश्रित गोवंश के रख-रखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिये गये। वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए सभी गौशालाओं को निर्देश दिए गए कि वे अपनी क्षमता अनुसार अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को आश्रय देकर उनकी उचित देखभाल एवं प्रबंधन सुनिश्चित करें। इस दौरान गौशालाओं को प्राप्त होने वाली प्रतिमाह अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं ऑडिट रिपोर्ट कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायतों को गौशाला अनुदान हेतु पृथक बैंक खाता खुलवाने का सुझाव दिया गया। शासन के नियमानुसार सभी अभिलेख/रजिस्टर अद्यतन रखने तथा गोवंश की टैगिंग संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेडिसिन, आहार, अनुदान, विजिट, कैशबुक, लेजर आदि पंजी का संधारण सभी गौशालाओं में संधारित करने के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशो को गौशालाओं में भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि कान में लगे टैग के माध्यम से सड़कों पर छोड़े गए निराश्रित/लावारिस गोवंश के मूल पशुपालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ई-गौशाला योजना के अंतर्गत गौशालाओं में सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा मृत मवेशियों का वैज्ञानिक एवं समुचित निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में बायो रिसोर्स सेंटर अनुदान के पूर्ण उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Harda #GauShala #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026