राजातालाब: कछवां रोड के पास नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, बहन ने हत्या का लगाया आरोप
कछवां रोड के पास नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, बहन ने लगाया हत्या का आरोप वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवां रोड पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर बिहड़ा नहर के पास रविवार सुबह लगभग छह बजे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।