समस्तीपुर: रामकिशनपुर गंज में बच्चे को डांटने पर पति एवं ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी
समस्तीपुर जिले के राम किशनपुर गंज की रहने वाली राखी देवी ने बताई कि वह अपने बच्चे को डांटी। इसको लेकर पति एवं ससुराल वालों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी महिला राखी देवी अपनी मां के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।