नगर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पोहरी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा निकली जो कि गणेश मंदिर से शुरू होकर कॉलेज ग्राउंड तक पहुंची शोभा यात्रा का शहर वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कॉलेज परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ आनंद मिश्रा रहे।