कोडरमा: कोडरमा में युवा कांग्रेस का संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
कोडरमा परिसदन में आयोजित कोडरमा युवा कांग्रेस की अहम बैठक में संगठन को नई धार देने पर गहन मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशरफ अली ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी कोमल कुमारी और प्रदेश महासचिव सह प्रभारी ओम प्रकाश की मौजूदगी मैं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।