मुरैना नगर: निमास गांव के स्कूल में घिनौनी हरकत, ASP बोले- हैडमास्टर समेत 3 शिक्षकों पर 2 महिला रसोइयों से गैंगरेप का मामला दर्ज
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के निमास गांव में दो महिला रसोइयों के साथ हैडमास्टर अशोक कुमार पाठक और दो अन्य शिक्षकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।ASP सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।