मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, 3 बच्चों सहित कुल 5 लोग हुए घायल
थाना मूंढापांडे दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार मु्नशाद अली अपनी बहन को लेकर अपने घर जा रहा था, मुरादाबाद साइड से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार कर घसीटते हुए दूर तक ले गया। जिसमें बाइक सवार व्यक्ति उसकी बहन व तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए है।