मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में डीसीएम ने किशोर को रौंद दिया, मौत
मझोला थाना क्षेत्र में डीसीएम ने किशोर को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी मे आदित्य उर्फ वैभव (15) पुत्र कुवरपाल सिंह हरथला काशीरामपुर का निवासी था। वैभव बारिश में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था।