मुरादाबाद: मुगलपुरा थाना क्षेत्र में कंबल के ताज़िए को उठाकर डीएम और एसएसपी ने, ताज़िए निकलवाने की शुरुआत
मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर हर साल ताज़िए निकालने की परंपरा के अंतर्गत,इस साल भी डीएम अनुज कुमार सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कंबल के ताज़िए को उठाकर, शहर भर के ताज़िए निकालने की शुरुवात की गई है। पूरे शहर भर मे भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी भी प्रकार की कोई घटना को अंजाम ना दे सके।