इटाढ़ी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार पाण्डेय ने इटाढ़ी ठोरा नदी स्थित छठ घाट घाट का निरीक्षण किया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले बक्सर के इटाढ़ी नगर पंचायत के ठोरा नदी स्थित छठ घाट पर खतरा मंडरा रहा है। नदी में आई बाढ़ के कारण हुए कटाव और नाले का पानी गिरने से घाट की स्थिति खतरनाक हो गई है, जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है।