नवाबगंज: बाराबंकी के कुरील पुरवा में आग, करीब चार से पांच घर जल गए, अज्ञात कारणों से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख
बाराबंकी जनपद की ग्राम पंचायत डमौरा के मजरे कुरील पुरवा में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक घर में अचानक आग लग गई।और देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में चार से पांच घर जलकर राख हो गए।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पीड़ितों ने बताया कि आग से उनका सारा घरेलू सामान व बक्शे में रखे आभूषण जल गए है।