पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के टी0ओ0पी0 (सदर थाना) ने छिनतई के मामले में 09 मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Purnea East, Purnia | May 7, 2026
पूर्णिया के कटिहार मोड़ टी0ओ0पी0 (सदर थाना) के द्वारा वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन एक मोटरसाईकिल सहित छिनतई के कुल 09 मोबाईल को जप्त करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त 1. मो0 अमन, उम्र 20 वर्ष, सा0 लुट मोहल्ला 2. मो0 रिजवान, उम्र 20 वर्ष, सा0 मुजफ्फर अहमद नगर दोनों को अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया