मंदसौर: नाहरगढ़ के रिहायशी इलाके में पटाखा गोदाम पर कार्रवाई, एक आरोपी से ₹10 लाख के पटाखे जब्त
रहवासी इलाके में पटाखा गोदाम पर पुलिस कार्रवाई मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने रहवासी इलाके में संचालित पटाखा गोदाम पर छापा मारकर करीब 10 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए,कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर हुई। पुलिस ने आरोपी बालकृष्ण उर्फ बालू गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया, कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर की गई,