इंदौर: बारिश के पूर्व खतरनाक मकानों को हटाने का काम होगा शुरू, नगर निगम ने बनाई सूची, तालाबों की चैनल सफाई का काम भी हुआ पूरा
Indore, Indore | Jun 18, 2024 इंदौर नगर निगम के द्वारा हर साल बारिश के पूर्व खतरनाक मकान को तोड़ने का काम किया जाता है। इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा शहर के खतरनाक मकान की सूची तैयार कर ली गई है। जिनपर रिमूवल की कार्रवाई जल्द शुरू हो जायेगी। इसके साथ ही शहर के सभी तालाबों के चैनल को साफ करने का काम भी निगम के द्वारा कर लिया गया है। ताकि उन तालाबों में बारिश का पानी आसानी से पहुंच सके।