मथुरा: जोश और जुनून के साथ संपन्न हुआ भाजपा होली गेट मंडल का प्रशिक्षण वर्ग, दिग्गजों ने दिया सफलता का गुरुमंत्र
मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया के कुशल प्रबंधन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया।