बड़गांव: कलेक्ट्रेट परिसर में हुई मासिक जिला स्तरीय जनसुनवाई, संभागीय आयुक्त ने आमजन के सुने परिवाद
उदयपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी परिसर में आज मासिक जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की। इस जनसुनवाई में जिला कलेक्टर नमित मेहता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कलेक्टर मेहता ने एक-एक परिवादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।