नानपारा: नवाबगंज थाना परिसर में मुहर्रम त्योहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम नवाबगंज थाना में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन के निर्देश दिए।