कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर हुआ जानलेवा हमला, अधिवक्ताओं ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Kanke, Ranchi | Feb 12, 2024 रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित राजा हाता मोहल्ला में अपराधियों ने झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधी पैदल ही आए और बरियातू निवासी अधिवक्ता को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।