बदायूं: फुलासी गांव में पारिवारिक विवाद में हुए झगड़े में दोनों परिवारों के तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 18, 2024 गुरुवार को बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के फुलासी गांव में पारिवारिक विवाद में हुए झगड़े में एक परिवार की मां चंद्रवती और बेटी नीतू घायल हो गई। जबकि दूसरे परिवार के रूपेंद्र घायल हो गया। दोनों परिवारों के घायलों का उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों परिवारों ने कोतवाली में तहरीर दी है।