मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुरलीगंज बाजार वार्ड नंबर 14 निवासी रामचंद्र शाह के जमीन में दूसरे लोगों के द्वारा जबरिया घर बनाए जाने को लेकर थाने में दिया आवेदन बावजूद जमीन में घर बनाने से नहीं रुका। थक हारकर मंगलवार को दिन की ठीक 1:00 बजे रामचंद्र शाह जिले के एसपी को एक लिखित आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया।