रानीवाड़ा: रानीवाड़ा क्षेत्र को कल मिलेगी बड़ी सौगात, रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण कार्य का होगा शिलान्यास
Raniwara, Jalor | Feb 11, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र को कल बड़ी सौगात मिलेगी जहां पर रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। पुल का निर्माण होने से यातायात जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा भी मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे,सांसद देवजी पटेल व विधायक रतन देवासी भी वीसी के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।