उचकागांव: छोटका सांखे में स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका सांखे गांव में एक निजी स्कूल से घर लौट रहे एक मासूम छात्र की स्कूल बस से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की दिया की है। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के छोटका सांखे गांव निवासी मोहम्मद वैस का तीन वर्षीय बेटा अदनान हुसैन गांव के मोड पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ता था।