श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ में नाबालिग लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। गांव मोमासर निवासी परिवादी पवन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नापासर निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:15 बजे उसकी भतीजी बिना बताए घर से बैग लेकर निकल गई, जिसमें कपड़े व अन्य सामान था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उस