शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 शामली कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई थी। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी शोएब निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली को गिरफ्तार किया।