बलौदाबाज़ार: सड़कों से सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ेंगे बच्चे, जिले में विशेष अभियान शुरू
सड़कों से सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ेंगे बच्चे, जिले में विशेष अभियान शुरू..बलौदाबाजार, खबर 12 जून की है,राज्य शासन द्वारा सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।