भोगांव: बेवर क्षेत्र में अंबेडकर जयंती समिति की अहम बैठक आयोजित, 14 अप्रैल को 135वीं जयंती मनाने की रूपरेखा तय की गई
बेवर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए अंबेडकर जयंती समिति ने एक आवश्यक बैठक की। यह बैठक अंबेडकर धर्मशाला, मरकीचिया मोहल्ला में संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए समाज को एकजुट करना था।