गुना नगर: नजूल कॉलोनी में बिजली लाइन में भीषण शॉर्ट सर्किट, चिंगारियां निकलने से बिजली सप्लाई बंद, विद्युत विभाग की टीम मौके पर
गुना शहर में बीती रात को तेज आंधी और बदले हुए मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया व्यवस्थाओं को भी बिगाड़ दिया। 30 अप्रैल को नजूल कॉलोनी के लोगों ने वीडियो जारी कर कहा, बीती देर रात बिजली लाइन में खंबे पर बहुत तेज शॉर्ट सर्किट हुआ। कई मिनट तक चिंगारियां निकलती रही, क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। विद्युत मंडल को सूचना दी।