सहारनपुर: सहारनपुर के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सिक्किम-दार्जिलिंग शैक्षिक भ्रमण पर रवाना, संस्कृति व पर्यटन मॉडल का करेंगे अध्ययन
नगर निगम के पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिक्किम और दार्जिलिंग के शैक्षिक एवं पर्यटन क्षेत्रों के भ्रमण के लिए गुरूवार दोपहर 1:00 बजे रवाना हो गया है। यह दल वहां की शैक्षिक, दार्शनिक एवं भौगोलिक संस्कृति के साथ-साथ स्थानीय रहन-सहन और नगर निकायों के कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करेगा। प्रतिनिधिमंडल 3 मई को दिल्ली लौटकर सहारनपुर पहुंचेगा।