शिवपुरी नगर: शिवपुरी: बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, 6 दिन से मड़ीखेड़ा सप्लाई ठप, रतजगा करने को मजबूर शहरवासी
शिवपुरी शहर में पिछले छह दिनों से मड़ीखेड़ा से पानी की सप्लाई नहीं हुई है, जिसके चलते पूरा शहर इन दिनों पानी के लिए त्राही-त्राही कर रहा है। हालात यह हो गए हैं कि एक ओर जहां मड़ीखेड़ा से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका ट्रैक्टरों से भी पानी सप्लाई करने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।