लोहरदगा: किस्को इंटर कॉलेज के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल, लोहरदगा सदर अस्पताल में रेफर
किस्को लोहरदगा मुख्य सड़क के इंटर कॉलेज किस्को के समीप में मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बाइक औऱ साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार औऱ साइकिल सवार दोनों गिरकर घायल हो गए। जिसमें वृद्ध व्यक्ति की पहचान बंजार किस्को टाँड़ टोली निवासी जोखना उराँव के रूप में हुई। जबकि बाइक सवार युवक को नवाडीह फटया टोली निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार