उरई: ग्राम अमिटा में 5 एकड़ गेहूं की भारी फसल जलकर हुई खाक, ग्रामीणों ने दमकल विभाग की देरी पर लगाया आरोप
Orai, Jalaun | Apr 2, 2026 गुरुवार की शाम 5:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमिटा से जानकारी प्राप्त हुई, जहां 5 एकड़ की गेहूं की फसल पर आग लग गई जिसकी तत्काल दमकल कर्मचारियों को सूचना दी गई और ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारी एक से डेढ़ घंटा देरी से आए जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला।