मरवाही: जीपीएम जिले में जनगणना अधिकारी के साथ ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज व दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी, दो पर दर्ज हुई FIR
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड में जनगणना कार्य के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और जनगणना अधिकारी के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर थाना पेंड्रा में दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।