बांदा: आंऊ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Banda, Banda | Apr 5, 2026 बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंऊ गांव के पास दो बाइकों की टक्कर होने की वजह से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं हैं। परिजनों नें दोनों घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आंऊ गांव के निवासी हैं।