कन्नौज: 10 मई को जिले में होने जा रहा राष्ट्रीय लोक अदालत, जानें कैसे मिलेगा लाभ
जनपद कन्नौज में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। 10 मई को यह राष्ट्रीय लोक अदालत कन्नौज जिला न्यायालय, तिर्वा और छिबरामऊ में भी आयोजित होगी। इस दौरान चलानी, चेक बाउंस समेत कई मामलों पर सुनवाई होगी।