कन्नौज: सदर के बद्दापूर्वा गांव में जल भराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान, प्रधान पर लापरवाही का आरोप #jansamasya
कन्नौज के बद्दापुरवा गांव में जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। गांव में मौजूद महिलाओं ने जगह-जगह जल भराव की समस्या होने की बात कही है। जलभराव के कारण बदबू और कीड़ों से बीमारी का भी खतरा बताया गया है।