भदेसर: पीपलवास में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा, भगवान विष्णु की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में उत्सव सा माहौल
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पीपलवास ग्राम पंचायत में 10 से 17 जून तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा से पूर्व 10 जून को भव्य पोथी यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन 1008 महामंडलेश्वर अनुज दास जी महाराज और ज्योतिषाचार्य इंद्रमल के सानिध्य में होगा। 17 जून को भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाप्रसाद वितरण