जौनपुर: जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता रैली निकाली गई
जौनपुर जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2026 का शुभारंभ गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने टीबी चिकित्सालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। रैली में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।