गुलाना: अघोषित बिजली कटौती से सलसलाई में फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने विद्युत मंडल का घेराव कर की नारेबाजी
गुलाना ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बार-बार कटती बिजली और भीषण गर्मी से परेशान होकर सोमवार को दोपहर 12 बजे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर सलसलाई विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।