शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास रामगंगा नदी में शनिवार को नहाने गए तीन दोस्तों में से दो किशोर नदी में डूब गए, जबकि एक साथी किसी तरह बच निकला। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और गोताखोर मौके पर पहुंच गए तथा देर रात तक दोनों किशोरों की तलाश जारी रही