झालरापाटन: नलखाड़ी गांव में जमाई ने सास व साले पर लाठियों से किया हमला, दोनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
झालरापाटन के नलखाड़ी गांव में एक जमाई ने अपनी सास और साले को लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय मंजू ने बताया कि उसका दामाद ईश्वर सिंह शराब पीने का आदी है। दो-तीन दिन पहले शराब के नशे में गांव के कुछ लोगों ने ईश्वर की पिटाई कर दी थी।